भारत बोलेगा

 

कोई भूखा होगा तो भारत बोलेगा

देश का अपमान होगा तो भारत बोलेगा. कोई भूखा होगा तो बोलेगा, कोई खुले आकाश के नीचे सोने को मजबूर होगा तो बोलेगा.

कोई स्तम्भ बिकेगा तो भारत बोलेगा

कोई भारत के नागरिकों के सपनों को तोड़ेगा तो बोलेगा. भारत देश का कोई भी स्तम्भ बिकेगा तो बोलेगा. हां, भारत बोलेगा.

मानवता का पतन होगा तो बोलेगा

दुराचार, अत्याचार, भ्रष्टाचार, व्याभिचार, पापाचार होगा तो बोलेगा. मनुष्यता का क्रंदन, मानवता का पतन होगा तो बोलेगा.

मानवीय संवेदना मिटेगी तो बोलेगा

द्वेष पर आधारित राजनीति होगी, लोकतंत्र के नाम पर राजतंत्र होगा, मानवीय संवेदना मिटेगी, विचारों की अशुद्धि होगी तो भारत बोलेगा.

धर्म की जगह अधर्म होगा तो बोलेगा

धर्म के नाम पर अधर्म की दुकानें चलेंगी तो भारत बोलेगा. जिम्मेदार पदों पर योग्य व्यक्ति बहाल नहीं होंगे तो भारत बोलेगा.

क़ानून मज़ाक बनेगा तो भारत बोलेगा

अगर नारी का अपमान होगा, देश का बच्चा अशिक्षित होगा, क़ानून बाहुबलियों के हाथों का खिलौना बनेगा तो भारत बोलेगा.

कोई राष्ट्र प्रेम भूलेगा तो भारत बोलेगा

कोई राष्ट्र प्रेम भूलेगा तो बोलेगा. सैनिकों का मनोबल गिरेगा, किसान अपनी पैदावार का मूल्य निर्धारित नहीं करेगा तो बोलेगा.

नियम लागू नहीं होंगे तो भारत बोलेगा

नदियां प्रदूषित होंगी, मनुष्य प्यासा होगा, राशन की जगह भाषण मिलेगा तो बोलेगा. बने नियम लागू नहीं होंगे तो भारत बोलेगा.

रोजगार के बजाए भत्ता मिलेगा तो बोलेगा

विचारकों की तपस्या भंग होगी, मजदूर मजबूर होंगे और रोजगार के बजाए भत्ता मिलेगा तो भारत चुप नहीं रहेगा. भारत बोलेगा

भारत बोलेगा

आइए, हर मुद्दे पर भारत की आवाज़ बनें

हमारे साथ जुड़ें और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखें. आपकी आवाज़ से ही बदलाव संभव है.

 

कोई भूखा होगा तो भारत बोलेगा

देश का अपमान होगा तो भारत बोलेगा. कोई भूखा होगा तो बोलेगा. कोई खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर होगा तो बोलेगा.

कोई स्वाभिमान बिकेगा तो भारत बोलेगा

कोई भारत के नागरिकों के सपनों को तोड़ेगा तो बोलेगा. भारत का स्वाभिमान बिकेगा तो भारत बोलेगा.

मानवता का पतन होगा तो बोलेगा

दुराचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और पापाचार होगा तो बोलेगा. मानवता का पतन होगा तो बोलेगा.

मानवीय संवेदना मिटेगी तो बोलेगा

देश पर आधारित राजनीति होगी, मानवीय संवेदना मिटेगी और विचारों की अशुद्धि होगी तो भारत बोलेगा.

धर्म की जगह अधर्म होगा तो बोलेगा

धर्म के नाम पर अधर्म की दुकानें चलेंगी तो भारत बोलेगा. जिम्मेदार पदों पर योग्य व्यक्ति नहीं होंगे तो भारत बोलेगा.

कानून मज़ाक बनेगा तो भारत बोलेगा

अगर न्याय का अपमान होगा और कानून बहुबलियों का खिलौना बनेगा तो भारत बोलेगा.

कोई राष्ट्र प्रेम भूलेगा तो भारत बोलेगा

सैनिकों का मनोबल गिरेगा और किसान अपनी पैदावार का मूल्य निर्धारित नहीं करेगा तो भारत बोलेगा.

नियम लागू नहीं होंगे तो भारत बोलेगा

नदियां प्रदूषित होंगी और राशन की जगह भाषण मिलेगा, नियम लागू नहीं होंगे तो भारत बोलेगा.

रोजगार के बजाय भत्ता मिलेगा तो बोलेगा

मजदूर मजबूर होंगे और रोजगार के बजाय भत्ता मिलेगा तो भारत चुप नहीं रहेगा.