भारतीय विमेंसवेयर ब्रांड Yogya की संस्थापक योग्या मेहरोत्रा ने महिलाओं के लिए एक खास कलेक्शन ‘कैनवास एंड कर्व्स’ (Canvas & Curves) आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. यह नया कलेक्शन विशेष रूप से 18 से 40 वर्ष की महिलाओं की बॉडी शेप और कम्फर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
अक्सर देखा जाता है कि मुख्यधारा के फैशन ब्रांड्स स्टैंडर्ड साइजिंग पर ध्यान देते हैं, जिससे असली भारतीय बॉडी टाइप को सही फिटिंग नहीं मिल पाती. इसी चुनौती को आसान बनाने के उद्देश्य से योग्या मेहरोत्रा ने इस कलेक्शन को ‘इंजीनियर’ किया है, ताकि हर महिला बिना किसी समझौते के आत्मविश्वास के साथ अपने असली कर्व्स को फ्लॉन्ट कर सके.
ब्रांड Yogya की सोच और प्रतिबद्धता: लॉन्च के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए फैशन डिज़ाइनर योग्या मेहरोत्रा ने कहा, “सालों तक ऐसे कपड़े पहनने के बाद जो हमारे शरीर के लिए नहीं बने थे, मैंने एक ऐसा कलेक्शन बनाने का फैसला किया जो वास्तविक कर्व्स का जश्न मनाए. थॉटफुल कट्स, सपोर्टिव फिट्स और क्वालिटी से ज़ीरो कॉम्प्रोमाइज़. यह आधिकारिक तौर पर हमारी वेबसाइट पर लाइव है और मुझे इस कलेक्शन पर बेहद गर्व है.”
फैशन इंडस्ट्री में बॉडी-पॉजिटिविटी और रियल-साइजिंग को बढ़ावा देने की दिशा में Yogya का यह कदम बेहद खास माना जा रहा है. ‘कैनवास एंड कर्व्स’ कलेक्शन अब ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट shopyogya.com पर उपलब्ध है.
संपादकीय टिप्पणी: फैशन इंडस्ट्री में लंबे समय से ‘साइज जीरो’ और स्टैंडर्ड पैमानों का वर्चस्व रहा है, जो महिलाओं की प्राकृतिक शारीरिक बनावट (Body Types) से मेल नहीं खाते. ऐसे दौर में योग्या मेहरोत्रा और उनके जैसे युवा ब्रांड्स का यह कदम न केवल एक व्यावसायिक पहल है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान और बॉडी-पॉजिटिविटी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक बदलाव भी है. ‘भारत बोलेगा‘ का मानना है कि विविधता और सहजता ही आधुनिक फैशन का असली भविष्य है.







संदेह का लाभ देती हूं
